प्राकृतिक आपदा से दो मृतकों के परिजनों को मिलेगी 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
आरबीसी 6-4 के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्वीकृत की अनुदान राशि
महासमुंद, 26 अक्टूबर 2026। प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के मामलों में प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत दो मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। दोनों प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागबाहरा विकासखंड के ग्राम तुबकबोरा निवासी नंदनी दीवान की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में उनके पिता श्री चितरंजन दीवान के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार, ग्राम खल्लारी निवासी नवीन सोनवानी की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री पुरुषोत्तम लाल सोनवानी को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत इस सहायता राशि का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है।

Social Plugin