Ad Code

Crime News Mahasamund : रात में गायब हुए दो भैंस, सुबह बांध के पास युवक के साथ मिले; किसान की शिकायत पर तेन्दूकोना थाना में FIR दर्ज

 


आधी रात को गोठान से 2 भैंसों को खोलकर ले जा रहा था युवक ! बांध के पास सड़क पर पकड़ा गया, ₹50 हजार के मवेशियों का मामला

तेन्दूकोना में मवेशियों को बूचड़खाने में बेचने के लिए ले जाने का आरोप, किसान की शिकायत पर पुलिस ने कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया अपराध

तेन्दूकोना। आधी रात को घर के गोठान में बंधे दो भैंसों को खोलकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक दोनों भैंसों को बूचड़खाने में बेचने के लिए हांकते हुए ले जा रहा था। किसान के बेटे ने कलमीदादर बांध के पास सड़क पर दोनों भैंसों को युवक के साथ देखा, जिसके बाद उसे मवेशियों सहित थाना तेन्दूकोना लाया गया। मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धाराओं 4, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

रात 1 बजे तक बंधे थे भैंस, सुबह 3 बजे गायब मिले
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम साल्हेभांठा निवासी मदन साहू (56 वर्ष), पिता स्वर्गीय जनक राम साहू, ने बताया कि उन्होंने अपने दो भैंस रात में घर के कोठे में बांधकर रखे थे। रात करीब 1 बजे जब वे पेशाब करने उठे, तब दोनों भैंस अपनी जगह बंधे हुए थे। लेकिन करीब 3 बजे उनकी पत्नी पुन्नीबाई ने बताया कि कोठे से दोनों भैंस गायब हैं।

तलाश के दौरान बांध के पास मिला सुराग
भैंसों के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिवार ने गांव के लोगों को बताया और आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। इसी दौरान मदन साहू के बेटे त्रिपाल साहू ने जानकारी दी कि दोनों भैंस कलमीदादर बांध के पास सड़क पर हैं और विजय रात्रे, पिता समारू रात्रे, निवासी ग्राम फिरगी, थाना तेन्दूकोना, उन्हें हांकते हुए ले जा रहा है।

बेटे ने भैंसों सहित युवक को थाना पहुंचाया
शिकायत के मुताबिक, त्रिपाल साहू दोनों भैंसों और विजय रात्रे को लेकर तेन्दूकोना पहुंचा। इसके बाद मदन साहू गांव के कोटवार हरदेव मानिकपुरी, श्याम शबर और सुरेश बरिहा के साथ थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

50 हजार रुपये कीमत के दो भैंस
शिकायतकर्ता ने दोनों भैंसों की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई है। मदन साहू की रिपोर्ट पर थाना तेन्दूकोना में 14 अक्टूबर 2026 को एफआईआर क्रमांक 0134 दर्ज की गई। पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है । फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। 

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement