Ad Code

Crime news Chhattisgarh : पिथौरा में चोरी का सनसनीखेज मामला ! बाड़ी से टुल्लू पंप गायब, बाइक पर दो युवकों को ले जाते देखने का दावा

 


पिथौरा में चोरी का सनसनीखेज मामला ! बाड़ी से टुल्लू पंप गायब, बाइक पर दो युवकों को ले जाते देखने का दावा

पिथौरा। घर की बाड़ी में लगा टुल्लू पंप चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर पिथौरा पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। चोरी गए पंप की कीमत करीब 7 हजार रुपये बताई गई है।

बाजार से घर लौटे तो कटा मिला पाइप
एफआईआर में दर्ज शिकायत के मुताबिक, ग्राम भिथीडीह निवासी परशुराम कनौजे 12 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5 बजे घरेलू सामान खरीदने पिथौरा बाजार गए थे। शाम लगभग 7:30 बजे जब वे घर लौटे, तो बाड़ी में लगे टुल्लू मोटर पंप का पाइप कटा हुआ मिला। इसी बीच उन्होंने कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्तियों को पंप ले जाते देखा।

दो युवकों पर चोरी का आरोप, गवाहों के नाम भी सामने
शिकायतकर्ता ने यशवंत यादव और डायमंड बरिहा, निवासी अर्जुनी (मुड़ीपार, पिथौरा), पर लुबी कंपनी का 1.5 एचपी का पुराना टुल्लू पंप चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में लुकेश्वर कनौजे और टीकम कनौजे को घटना के संबंध में देखने-सुनने वाले गवाह बताया गया है।

7 हजार के पंप के मामले में FIR दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, थाना पिथौरा में 12 अक्टूबर 2026 की रात 11:48 बजे एफआईआर दर्ज की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 3(5) और 303(2) का उल्लेख है। चोरी गए पंप की अनुमानित कीमत 7,000 रुपये दर्ज है। इस मामले में पिथौरा पुलिस के द्वारा विवेचना जारी है ।  

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement