शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालक) महासमुंद में तीन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 09 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
महासमुंद : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत मिशन वात्सल्य योजना के प्रावधानों एवं स्वीकृति के अनुसार शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) महासमुंद में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री टिक्वेन्द्र जटवार ने बताया कि शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक), महासमुंद में स्टोर कीपर सह लेखापाल (अनारक्षित) का 01 पद, रसोईया (अनुसूचित जनजाति) का 01 पद तथा हाउस कीपर (अनारक्षित) का 01 पद रिक्त है। इन पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित अर्हता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन पत्र 09 अक्टूबर 2026 को शाम 5ः00 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, महासमुंद, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़), पिन-493445 में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसं संबंध में अधिकारी जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in अथवा महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

Social Plugin