Ad Code

Apprenticeship India Govt Mahasamund : प्रगति पोर्टल अप्रेन्टिशीप के क्रियान्वयन हेतु की गई प्लानिंग, जिले के सरकारी और निजी उद्योगों में अप्रेन्टिशीप से मिलेगा रोजगार


प्रगति पोर्टल अप्रेन्टिशीप के क्रियान्वयन हेतु की गई प्लानिंग

जिले के सरकारी और निजी उद्योगों में अप्रेन्टिशीप से मिलेगा रोजगार

महासमुंद : जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक जिला पंचायत कार्यालय महासमुंद में आयोजित की गई। इसमें जिले के युवाओं को अधिक संख्या में रोजगार देने, कौशल प्रशिक्षण देने और उन्हें उद्योगों में रोजगार मुहैया कराने का व्यवस्थित रोडमैप तैयार करने पर चर्चा हुई। साथ ही इसके क्रियान्वयन के लिए जिले के कौशल प्रशिक्षण केंद्र, रोजगार कार्यालय, पॉलिटेक्निक और सभी शासकीय आईटीआई केंद्रों के प्रभारी संचालकों, डिग्री कॉलेजों एवं संबंधित विभागों के साथ प्लानिंग की गई। इन संस्थाओं और उद्योगों में रिक्तियों एवं प्रशिक्षण से जुड़े युवाओं की जानकारी ली गई।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने कहा कि भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय के स्किल इंडिया पोर्टल, नेशनल करियर सर्विस में प्रशिक्षण एवं विदेश एवं देश के भीतर अन्य राज्यों में रोजगार के अवसर की नियमित अपडेट होते हैं। जिले के सभी युवा इस पोर्टल में अपना पंजीयन कराएं और अप्रेन्टिशिप का प्रशिक्षण लेकर मनवांछित रोजगार पा सकते हैं। अप्रेन्टिशिप ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को छात्रवृति भी मिलेगी।

स्कूली छात्रों को एक्सप्लोरर विजीट के माध्यम से आईटीआई संस्थानों में भ्रमण कराया जाएगा। एक्सप्लोरर विजीट हेतु आईटीआई संस्थानों एवं स्कूली छात्रों की मैपिंग की जा रही है। समय- समय पर लोकल एवं नई स्किल्स का आंकलन करना जिले में नये स्किल्स का आंकलन कर प्रशिक्षण की कार्यवाही की जा रही है जैसे सोलर पैनल इंस्टॉलेशन टेक्निशियन, मल्टी स्किल वॉटर डिस्ट्रिब्यूशन ऑपरेटर एवं आगामी समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं एआई जैसे कोर्सेस में प्रशिक्षण की कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद, शासकीय आईटीआई महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली, महासमुंद के महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय , कौशल प्रशिक्षण केंद्र और रोजगार कार्यालय में युवाओं को जानकारी मिलते रहेगी।

बेरोजगार युवा भी इस https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ में पंजीयन कर अप्रेन्टिशिप के माध्यम से अपनी अभिरुचि, योग्यता के आधार पर पूरे भारत के किसी भी संस्था, कंपनी, फर्म, प्रतिष्ठान में कार्य कर सकते हैं। जिले में संचालित समस्त आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कौशल विकास केंद्र, डिग्री कॉलेजों में कैंप के माध्यम से युवाओं का काउंसलिंग उपरांत चिन्हांकन कर पोर्टल पर पंजीयन कराया जाएगा। जिले के एडवांस वेकन्सी मैपिंग और टारगेट कैंडिडेट हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

भारत में अप्रेंटिशीप एक ऑन द जॉब ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसके तहत् युवाओं को किसी कंपनी या सरकारी विभाग में काम करते हुए व्यावहारिक ज्ञान (प्रैक्टिकल स्किल्स) सीखने का मौका मिलता है। यह पढ़ाई और फुल टाइम नौकरी के बीच का एक पुल है, जहां आप काम सीखते भी हैं और साथ में आपको हर महीने छात्रवृत्ति भी मिलते हैं। यह आमतौर पर 06 महीने से लेकर 1 या 2 वर्ष तक का होता है।

10वीं, 12वीं, ग्रेजुएटस (इंजीनियरिंग, नॉन -इंजीनियरिंग) उत्तीर्ण छात्र अप्रेन्टिशीप से किसी हुनर (स्किल) को सीखकर काम शुरू कर सकते हैं। प्रैक्टिकल नॉलेज कॉलेज या क्लासरूम की थ्योरी को असल मशीनों, टूल्स और कॉर्पोरेट माहौल में लागू करने का मौका मिलता है। वर्क एक्सपीरियंस काउंट होना इस 01 साल की ट्रेनिंग को कई जगह 01 साल के फुल टाइम वर्क एक्सपीरियंस की तरह गिना जाता है, जिससे आगे अच्छी नौकरी मिलना आसान हो जाता है। सरकारी सर्टिफिकेट ट्रेनिंग पूरी होने पर सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट मिलता है, जिसकी इंडस्ट्री में बहुत वैल्यू होती है। स्थायी नौकरी की संभावना यदि कैंडिडेट का काम बहुत अच्छा रहता है, तो वही कंपनी उसे परमानेंट जॉब ऑफर भी कर सकती है। अप्रेन्टिशीप के माध्यम से किसी भी संस्था, कंपनी, फर्म, प्रतिष्ठान में कार्य करने पर योग्यता के अनुरूप 5000 से 9000 तक प्रतिमाह संबंधित के माध्यम से देय होगा। अप्रेन्टिशीप की अवधि 06 माह से 02 वर्ष के दौरान संस्था, कंपनी, फर्म, प्रतिष्ठान द्वारा शिशुक्षता प्रशिक्षणार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदाय किया जाएगा एवं कार्यक्षमता के अनुरूप एवं कार्य संतुष्टि जनक पाए जाने की स्थिति में युवा को नियमित रूप से कर्मचारी के रूप में नियुक्त कर सकते हैं। अप्रेन्टिशीप में पंजीयन उपरांत अपनी अभिरुचि योग्यता के आधार पर पूरे भारत के किसी भी संस्था, कंपनी, फर्म, प्रतिष्ठान में कार्य कर सकते हैं।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement