Ad Code

Pithora : जियोटैग के लिए मांगे 10 हजार रुपए, आवास मित्र पर हितग्राही ने लगाया आरोप प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त मिलने के बाद भी अटका जियोटैग, शिकायत पर जांच के निर्देश

 


जियोटैग के लिए मांगे 10 हजार रुपए, आवास मित्र पर हितग्राही ने लगाया आरोप
प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त मिलने के बाद भी अटका जियोटैग, शिकायत पर जांच के निर्देश

पिथौरा। विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बगारदरहा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की जियोटैगिंग के लिए 10 हजार रुपए की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में हितग्राही शेषो बाई ने आवास मित्र रितेश नायक के खिलाफ शिकायत कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि शेषोबाई के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है, जिसका पंजीयन क्रमांक CH133431085 है। आवास निर्माण के लिए योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है तथा वर्तमान में आवास निर्माण कार्य जारी है।

हितग्राही का आरोप है कि निर्माणाधीन आवास की जियोटैगिंग करने के लिए आवास मित्र रितेश नायक द्वारा 10 हजार रुपए की मांग की जा रही है। हितग्राही ने राशि देने में असमर्थता जताई तो कथित रूप से आवास मित्र द्वारा आवास की जियोटैगिंग नहीं की गई।

हितग्राही ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर जियोटैगिंग की प्रक्रिया पूरी कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मामले पर जनपद पंचायत पिथौरा के पीएम आवास शाखा प्रभारी का कहना है की एक-दो दिन में जांच हो जायेगी प्राप्त जाँच प्रतिवेदन के अनुसार आगे की कार्यवाही की जायेगी |


Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement