बिहान अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया की अंतिम सूचियां एवं परीक्षा संबंधी सूचना जारी
महासमुंद : जिला पंचायत महासमुंद द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत दावा-आपत्ति निराकरण सूची, मेरिट सूची, पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची तथा दस्तावेज सत्यापन, लिखित, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार संबंधी सूचना जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी उक्त सूचनाएं जिला पंचायत के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट mahasamund.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

Social Plugin