Ad Code

पिथौरा : राजासेवैया खुर्द में महिला जागृति शिविर आयोजन पर स्वच्छता व स्वास्थ्य पर किया जागरूकता


रूपानंद सोई 94242-43631 

पिथौरा : ग्राम पंचायत राजासेवैया खुर्द में बुधवार को महिला जागृति शिविर व सशक्त नारी सशक्त समाज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच योगेश ठाकुर थे। गांव के उपसरपंच कुलेश्वर नायक, जनपद सदस्य संजूकला भोई , पंचगण रुखमणी , अलेख निषाद एवं पर्ववेक्षक मिनालाल एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता प्रभा यादव एवं जानकी यादव तथा बडी संख्या में गांव की महिलाऐं उपस्थित थे।

सरपंच योगेश ठाकुर द्वारा महिलाओं के हक की जानकारी देते हुए उनके हक के प्रति जागरूक किया गया। उपसरपंच कुलेश्वर नायक ने महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा के विषय में बताया। साथ ही महिलाओं से अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया।

महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी मिनालाल द्वारा बाल विवाह से होने वाले नुकसान को बताते हुए सही उम्र में ही विवाह करने एवं महिलाओं व युवतियों को माहवारी के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं पर जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें समाधान व विशेष दिनों में बरती जाने वाली सावधानियों एवं स्वच्छ्ता के बारे में जानकारी दी गई।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement