दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी केप टाउन में स्थित दक्षिण अफ्रीका के संसद भवन में आग लग गई है.
मिल रहे वीडियो फुटेज में संसद भवन के आसपास के इलाक़े में आसमान में धुंए के काले बादल देखे जा सकते हैं.
संसद की छत पर आग की लपटें भी दिखाई दे रही हैं।
सुरक्षा को लेकर बनी केप टाउन मेयर कमिटी के सदस्य जेपी स्मिथ ने कहा है संसद भवन की छत का एक हिस्सा गिर गया है
उन्होंने कहा कि इमारत में आग लगने की सूरत में चेतावनी देने के लिए फ़ायर अलार्म लगाए गए हैं लेकिन अलार्म ने आग की चेतावनी नहीं दी।
(News/photo Credit By BBC Hindi)
Social Plugin