पिथौरा। छत्तीसगढ सरकार के द्वारा नौनिहलो की सुरक्षा के साथ-साथ सम्पूर्ण विकास के दावे तो किये जा रहे है , करोंडो रुपये खर्च भी किये जा रहे हैं , लेकिन जमीनी हकिकत कुछ और है ।
दरअसल पुरा मामला जिला महासमुंद ,विकास खण्ड पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत आरंगी के ग्राम नरसैयापल्लम की है । यहां के आंगनबाडी केंद्र घने जंगलो से घिरा हुआ है , बच्चों को आंगनबाडी केंद्र में आने-जाने के लिए सुगम रास्ता भी नहीं है । मुख्य सडक से इतना डाल है की रास्ते से आने-जाने से कभी भी बच्चे चोटिल हो सकते है ।
आंगनबाडी केंद्र परिषर के हैण्डपम्प में सबमर्सिबल पम्प लगाया गया है जिसका बिजली बोर्ड पेनल, स्टाटर एवं इन्सूलेटर बिना सूरक्षा के खुले में जमीन से केवल 2 फिट की उचाई में लगा हुआ है , छोटे बच्चे इसके चपेट में आने से बडा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता ।
बिते कई सालो से नौनिहालों की जान की परवाह किये बिना यह आंगनबाडी केंद्र संचालित है , इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को अब भी नहीं है।
Social Plugin