Ad Code

अपनी मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल


महासमुंद: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय निर्देशानुसार आज 10 जनवरी को CGTA की जिला कार्यकारिणी का प्रतिनिधिमंडल  जिला शिक्षाधिकारी महासमुंद से भेंटकर विभिन्न  बिंन्दुओं  में चर्चा  कर ,जिसमे माननीय मुख्यमंत्री के आदेशानुसार शिक्षा सचिव के निर्देशन पर शिक्षक संवर्ग (एल बी) की पदोन्नत्ति के संबंध में ज्ञापन सौंपा ।



इन  बिंन्दुओं  पर शिक्षक प्रतिनिधिमंडल  ने जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा  की गई  

  • शिक्षक से व्याख्याता पद पर पदोन्नत्ति पहले ,फिर माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक,शिक्षक,फिर प्राथमिक प्रधान पाठक की पदोन्नत्ति निर्धारित समय सीमा में करने का ज्ञापन दिया गया,जिससे कि ज्यादा साथियों को पदोन्नत्ति का लाभ मिल सके।
  • पांचों ब्लॉक की सूची एकजाई कर कल JD कार्यालय भेजा जाएगा,उसकी सूची उपलब्ध होगी ,उसमे अपनी स्थिति शिक्षक देख सकेंगे।
  • सभी शिक्षकों का नाम सूची में होना चाहिए ,चाहे प्रमोशन हो या न हो।
  • शिक्षक,माध्यमिक प्रधान पाठक का प्रमोशन JD रायपुर द्वारा संभाग से होगा।
  • प्राथमिक प्रधान पाठक का प्रमोशन जिला शिक्षाधिकारी द्वारा किया जाएगा।
  • वर्तमान में भेजी जाने वाली सूची का JD द्वारा दावा आपत्ति मंगाई जावेगी।
  • प्रमोशन में आरक्षण लागू होगा ,जिसमे 12%अनु जाति,32%अनुसूचित जनजाति,3%दिव्यांग के लिए आरक्षित रहेगा।
  • प्राथमिक प्रधान पाठक के प्रमोशन के लिए यदि महासमुंद जिले में ही ट्रांसफर हुआ है तो वरिष्ठता नहीं जाएगी।अंतरजिला स्थानांतरण हुआ है तो वरिष्ठता जिस तिथि में ट्रांसफर हुआ वही होगी।
  • MS प्रधान पाठक और शिक्षक के पदों में संभाग के बाहर से ट्रांसफर हुए शिक्षकों की वरिष्ठता समाप्त होगी।व्याख्याता के लिए सीनियरिटी लॉस नहीं होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी  महासमुंद ने सभी  बिन्दुओ पर गंभीरता से चर्चा करतेहुए  नियत समय में  यथोचित  कार्यवाही करने का आश्वासन  दिया । 

आज के प्रतिनिधिमंडल में पिथौरा विकासखंड से प्रांतीय संयोजक श्री सुधीर प्रधान,जिला कोषाध्यक्ष श्री विजय प्रधान,जिला महासचिव श्री कौशल साहू व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र चौधरी शामिल हुए।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement