आयकर विभाग ने कहा है कि चीनी मोबाइल कंपनी Xiaomi और Oppo ने टैक्स कानूनों का उल्लंघन किया है और इन पर 1000 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है.
आयकर विभाग ने कहा है कि चीनी मोबाइल कंपनी Xiaomi और Oppo ने टैक्स कानूनों का उल्लंघन किया है और इन पर 1000 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है.गौरतलब है कि 21 दिसंबर को राजधानी दिल्ली और 11 राज्यों-कर्नाटक, तमिलनाडु, असर, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार और राजस्थान में इन कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. आयकर विभाग की ओर से आज जारी बयान में कहा गया है, 'छापे की कार्रवाई में खुलासा हुआ है कि दोनों प्रमुख कंपनियों ने अपने और विदेशों में स्थित ग्रुप की कंपनियों के हवाले से रॉयल्टी के रूप में राशि भेजी जो 5500 करोड़ से अधिक की है. ' बयान में कहा गया है, 'इन कंपनियों ने इनकम टैक्स एक्ट 1961 के तहत ट्रांजेक्शन के खुलासे के नियम का पालन नहीं किया. इस तरह की गलती इन्हें दंडात्मक कार्रवाई के लिए उत्तरदायी बनाती है.।
(News Credit by NDTV)

Social Plugin