Ad Code

कालीचरण को नहीं मिली बेल, कोर्ट ने 13 जनवरी तक भेजा न्यायिक हिरासत में

 



रायपुरः  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान देने वाले कालीचरण महाराज को कोर्ट ने 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

 बता दें कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया था। शाम को उन्हें जिला कोर्ट में पेश किया था। कल कोर्ट ने उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज था। इसके बाद पुलिस आज फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बता दें कि राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद छत्तीसगढ़ समेत देश के दूसरे राज्यों में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement