Ad Code

Mahasamund : शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति महोत्सव , आदिवासी लोक कला के लिए सुनहरा मौका, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा पुरस्कार

 

शहीद वीर नारायण सिंह


आदिवासी लोक कला नर्तक दलों के लिए सुनहरा मौका, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा पुरस्कार
शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति महोत्सव के लिए 25 नवंबर तक मांगी गई प्रविष्टियां, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दल होंगे पुरस्कृत

रूपानंद सोई - 94242-43631 

महासमुंद, 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोक कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव पुरस्कार वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के आदिवासी लोक कला नर्तक दलों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक दल निर्धारित प्रारूप एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ 25 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, महासमुंद में अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय को 50 हजार रुपये
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदिवासी लोक कला नर्तक दलों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। यह आयोजन आदिवासी लोक कला को पहचान दिलाने और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

प्रविष्टि के साथ उपलब्धियों और सामाजिक कार्यों का देना होगा विवरण
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने बताया कि आवेदन के साथ संबंधित नर्तक दल का संपूर्ण परिचय देना अनिवार्य है। इसके अलावा आदिवासी समाज में सामाजिक चेतना जागृत करने और सामाजिक उत्थान के लिए दल द्वारा किए गए कार्यों एवं प्रयासों का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत करना होगा।

प्रविष्टि के साथ दल को पूर्व में प्राप्त पुरस्कारों की जानकारी, उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशित प्रतिवेदनों का विवरण तथा उनकी एक-एक प्रति संलग्न करनी होगी। सामाजिक चेतना और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए गए कार्यों के संबंध में प्रतिष्ठित व्यक्तियों अथवा पत्र-पत्रिकाओं द्वारा की गई टिप्पणियों की सत्यापित प्रतियां भी जमा करनी होंगी।

प्रविष्टि में प्रस्तुत तथ्यों, निष्कर्षों और प्रमाणों की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित आवेदक की होगी। प्रस्तुत जानकारी का सत्यापन सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, महासमुंद द्वारा किया जाएगा।

प्रत्येक जिले से चुना जाएगा सर्वश्रेष्ठ दल
पुरस्कार के लिए प्रत्येक जिले से सर्वश्रेष्ठ आदिवासी लोक कला नर्तक दल का चयन किया जाएगा। किसी जिले से एक से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त होने पर कलेक्टर के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास तथा लोककला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विशेषज्ञ सदस्यों की समिति द्वारा उनका परीक्षण किया जाएगा। समिति जिले से एक सर्वश्रेष्ठ दल का चयन कर उसकी प्रविष्टि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजेगी।

राज्य स्तर पर चयनित दलों के बीच नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। निर्णायक मंडल द्वारा दलों के प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के विजेताओं का चयन किया जाएगा।

इच्छुक आदिवासी लोक कला नर्तक दल निर्धारित प्रारूप और आवश्यक दस्तावेजों के साथ 25 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, महासमुंद में प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement