Ad Code

Chhattisgarh High Court : चीफ जस्टिस के आर महापात्र ने किए न्यायिक अधिकारियों के तबादले, जिला न्यायालयों के लिए पोर्टफोलियो जज नियुक्त



चीफ जस्टिस के आर महापात्र ने किए न्यायिक अधिकारियों के तबादले, जिला न्यायालयों के लिए पोर्टफोलियो जज नियुक्त

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय  के मुख्य न्यायाधीश  के आर महापात्र ने पदभार ग्रहण करने के बाद न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। साथ ही प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों के लिए पोर्टफोलियो जज नामित किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की डायरेक्टर सुषमा सावंत के जस्टिस नियुक्त होने के बाद रिक्त पद पर सूरजपुर परिवार न्यायालय की न्यायाधीश डॉ. प्रज्ञा पचौरी को राज्य न्यायिक अकादमी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा के हाईकोर्ट जज नियुक्त होने के बाद कोरबा परिवार न्यायालय की न्यायाधीश नीता यादव को कोरबा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं, कुनकुरी के द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन को पत्थलगांव, जशपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदस्थ किया गया है। कोरबा श्रम न्यायालय के न्यायाधीश अविनाश तिवारी का तबादला कोरबा में ही द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर किया गया है।

चीफ जस्टिस ने जिला न्यायालयों की मॉनिटरिंग के लिए पोर्टफोलियो जज भी नियुक्त किए हैं। जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू को रायपुर, जांजगीर-चांपा और सरगुजा-अंबिकापुर; जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास को राजनांदगांव, बेमेतरा और कोरबा; जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी को दुर्ग और बालोद; जस्टिस सचिन सिंह राजपूत को रायगढ़ और महासमुंद की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह जस्टिस राकेश मोहन पांडेय को बस्तर-जगदलपुर व दक्षिण बस्तर-दंतेवाड़ा, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल को मुंगेली व कोंडागांव, जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल को बिलासपुर व धमतरी, जस्टिस बिभु दत्त गुरु को सूरजपुर व कोरिया तथा जस्टिस एके प्रसाद को बलौदाबाजार व जशपुर का पोर्टफोलियो जज नियुक्त किया गया है।

जस्टिस संतोष शर्मा को कबीरधाम-कवर्धा, जस्टिस सुषमा सावंत को उत्तर बस्तर-कांकेर और जस्टिस सुधीर कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज का पोर्टफोलियो जज नामित किया गया है। ये जज संबंधित जिलों के न्यायालयों के कामकाज की देखरेख  करेंगे।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement