महिला स्व सहायता समूह, सहकारी समितियां, ग्राम पंचायतें और अन्य पात्र संस्थाएं कर सकती हैं आवेदन
महासमुंद, 27 अक्टूबर 2026। जिले के पिथौरा अनुविभाग अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान के नवीन आबंटन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र संस्थाओं से 6 नवंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लक्ष्मीपुर की शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन कर रहे ज्योति महिला स्व सहायता समूह द्वारा दुकान का समर्पण किए जाने के बाद शासन के निर्देशानुसार दुकान के युक्तियुक्तकरण एवं नवीन आबंटन की प्रक्रिया की जा रही है। इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा), महासमुंद द्वारा इच्छुक संस्थाओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन संस्थाओं को मिलेगा आवेदन का अवसर
छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 की कंडिका 9 के प्रावधानों के तहत संबंधित विकासखंड में संचालित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां (लैम्प्स), प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समितियां, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायतें तथा अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियां आवेदन कर सकती हैं।
6 नवंबर तक पिथौरा एसडीएम कार्यालय में जमा करें आवेदन
शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के इच्छुक पात्र संस्थानों को निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 6 नवंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पिथौरा में जमा करना होगा।
दुकान का नवीन आबंटन छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 की कंडिका 9 में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित समय-सीमा का ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।

Social Plugin