Ad Code

Mahasamund : अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 30 अप्रैल तक कर सकते हैं पंजीयन


अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा

निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 30 अप्रैल तक कर सकते हैं पंजीयन

महासमुंद : भारतीय सेना में अग्निवीर के विभिन्न पदां पर भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसमें 17 वर्ष से 21 वर्ष तक के न्यूनतम 8वी से स्नातक/ डिप्लोमा उत्तीर्ण योग्य आवेदकों द्वारा अपना आवेदन भारतीय सेना के वेबपोर्टल www.joinindianarmy.com पर अग्निवीर कैटेगरी (अग्निवीर पुरुष जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (10वीं), ट्रेडमैन (8वीं), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थायी कैडर (नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार सेना शिक्षक तथा धर्म शिक्षक) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदकों के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद द्वारा लिखित परीक्षा के पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। यह निःशुल्क प्रशिक्षण 04 मई से प्रारंभ होकर 4 जून 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों एवं आवेदकों की संख्या अनुसार ऑनलाइन, ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किया जा सकता है। महासमुन्द जिले के ऐसे आवेदक जो उक्त निःशुल्क प्रशिक्षण में सम्मिलित होना चाहते है, वे रोजगार विभाग के वेबपोर्टल erojgar.cg.gov.in पर 30 अप्रैल 2026 तक अपना नाम प्रस्तावित करें। इस संबंध में अधिकारी जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय महासमुंद अथवा कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07723-299025 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement