Ad Code

Mahasamund : आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही , पिथौरा क्षेत्र में 76 लीटर अवैध शराब जब्त


पिथौरा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, 76 लीटर मदिरा जब्त

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत खैरखूंटा क्षेत्र में छापेमारी कर 76 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 15,200 है।

आबकारी विभाग ने आरोपी रघुनाथ सेठ के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक 01 कायम किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से एक वाहन भी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20,000 है। यह कार्रवाई थाना पिथौरा क्षेत्र अंतर्गत की गई। इस पूरे प्रकरण की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक नीरज कुमार साहू द्वारा की जा रही है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement