Ad Code

Asia Cup 2025 : भारतीय बास्केटबॉल टीम सेमीफाइनल में पहुंची, महासमुंद की दिव्या टीम में शामिल


एशिया कप 2025 में भारतीय बास्केटबॉल टीम सेमीफाइनल में पहुंची

लगातार 3 मैच जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची

भारत ने एशिया कप 2025 में लगातार 3 मैच जीतकर बनाया इतिहास

एशिया कप में महासमुंद की दिव्या भारतीय बास्केटबॉल टीम में शामिल

महासमुंद : अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय अंडर 16 महिला बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल है। इसके अलावा भारतीय टीम में तमिलनाडु, कर्नाटका, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना के खिलाड़ी शामिल हैं। 
एशिया कप में महासमुंद की दिव्या भारतीय बास्केटबॉल टीम में शामिल

एशिया कप में इंडिया टीम ने शानदार खेल खेलते हुए पहले मैच में ईरान को 70 - 67 अंकों से हराया, दूसरे मैच में इंडिया ने उज्बेकिस्तान को 81- 69 अंकों से हराया, तीसरे मैच में इंडिया ने समोआ को 71 - 54 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एशिया कप में लगातार 3 मैच जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है तथा सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम 18 सितंबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी। प्रदेश व जिले में खुशी की लहर है। 

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement