Ad Code

पिथौरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: स्ट्रीट लाइट के नीचे सरेआम जुआ खेल रहे 7 जुआरी गिरफ्तार

 


पिथौरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: स्ट्रीट लाइट के नीचे सरेआम जुआ खेल रहे 7 जुआरी गिरफ्तार

रुपानंद सोई 94242-43631 

पिथौरा : पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पिथौरा नगर के  गौरी गौरा चौक शीतला मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर स्ट्रीट लाइट की रोशनी में जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 5,400 रुपये नगद, एक सेट ताश पत्ती और 50,000 रुपये कीमत की एक पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 HD 4345) सहित कुल 55,400 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

इस प्रकार हुई कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05/11/2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे थाना पिथौरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक नीलम मिश्रा को जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि गौरी गौरा चौक शीतला मंदिर के पास कुछ लोग एकत्रित होकर हार-जीत का दांव लगाकर 'काट पत्ती' नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम विवेचना कीट, लैपटॉप, प्रिंटर और बैटरी के साथ शासकीय वाहन से मौके के लिए रवाना हुई। बार चौक से स्वतंत्र गवाहों (राजकुमार उपाध्याय और करन राव) को नियमानुसार धारा 179 BNSS का नोटिस तामिल कराकर साथ लिया गया। पुलिस बल ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां सात लोग ताश पत्तों से जुआ खेलते पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम पता :
सुखीराम ठाकुर-पुरानी बस्ती पिथौरा
कृष्ण कुमार ठाकुर-पुरानी बस्ती पिथौरा
भगवती डडसेना-शीतला मंदिर के पास पिथौरा
गिरधर निषाद-पुरानी बस्ती पिथौरा
गोवर्धन निषाद-पुरानी बस्ती पिथौरा
शिव पटेल-रावणभाठा पिथौरा
शीतल ठाकुर-पिथौरा

जब्ती और कानूनी कार्रवाई
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास एवं फड़ से कुल 5,400 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और घटनास्थल से एक नग पुरानी इस्तेमालशुदा पल्सर मोटर सायकल (CG 06 HD 4345, कीमत 50,000 रुपये) जप्त की गई।

आरोपियों का संयुक्त रूप से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना और संगठित अपराध के घटित पाए जाने पर मौके पर ही बिना नंबरी देहाती नालसी तैयार की गई। थाना पिथौरा लौटने के बाद आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई की सूचना संबंधित मजिस्ट्रेट को भी भेज दी गई है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement