Ad Code

Responsive Advertisement

बागबाहरा : पत्नी के नाम से फर्जी बिल लगाकर सचिव ने हड़पी राशि, मुख्यमंत्री से शिकायत , मचा हड़कंप

 


पत्नी के नाम से फर्जी बिल लगाकर सचिव ने हड़पी राशि, मुख्यमंत्री से शिकायत,  मचा हड़कंप


रूपानंद सोई 94242-43631 

बागबाहरा : जनपद क्षेत्र  अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुकोना में सचिव की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है, जिसके चलते आए दिन नये-नये मामले प्रकाश में आते रहते हैं। RTI कार्यकर्ता रूपानंद सोई ने मुख्यमंत्री को दी गई शिकायत में बताया है कि सचिव विद्याचरण पटेल के द्वारा अपने पत्नी अशोकी पटेल के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी बिल लगाकर शासन की राशि को हड़प ली गई है। 

जानकारी के अनुसार अशोकी पटेल के नाम से गली, बाजार एवं बस स्टैंड में कचरा सफाई, नल-जल का सामाग्री, पाईप लाईन विस्तार कार्य, पम्प मरम्मत कार्य, जेसीबी एवं मुरुम पटाई, गड्डा मरम्मत के लिए बिल लगाकर लाखों रूपये भुगतान की गई है जो इस प्रकार है

अशोकी पटेल के नाम से की गई भुगतान राशि एवं कार्य  

क्र.

दिनांक

कार्य

राशि

 1.

06/06/2023

नल-जल सामाग्री

29000

 2.

06/06/2023

बाजार सफाई

3600

 3.

19/06/2023

स्वच्छता कार्य

9600

 4.

19/06/2023

स्वच्छता कार्य

9600

 5.

13/07/2023

पाईप लाइन विस्तार कार्य

60000

 6.

09/09/2023

पम्प सेट सामाग्री

35000

 7.

08/10/2023

पम्प मरम्मत कार्य

28000

 8.

05/03/2024

गली सफाई

4800

 9.

05/03/2024

बस स्टैंड में कचरा सफाई

2400

10.

05/03/2024

सफाई कार्य

2520

11.

05/03/2024

गली सफाई

3000

12.

17/04/2024

गली सफाई

3000

13.

17/04/2024

बस स्टैण्ड सफाई

2400

14.

17/04/2024

गली सफाई

4800

15.

02/09/2024

जेसीबी और मुरूम कार्य

100000

16.

26/10/2024

गली सफाई गड्डा मरम्मत

90000

     अशोकी पटेल को कूल भुगतान राशि 3,87,720 रू.

 

उपरोक्त मामले में तेंदुकोना के ग्रामीणों का कहना है कि सचिव विद्याचरण पटेल की पत्नी अशोकी पटेल को तेंदुकोना में गली सफाई एवं अन्य कार्य करते किसी ने आजतक नहीं देखा है ।  इसके पहले भी बालाजी ट्रेडर्स  के नाम से कई लाख रूपये भुगतान किया गया है  जबकी  इस नाम का फर्म संचालित ही नहीं है । इस बारे में मिडिया में हो - हल्ला होने के बाद एक मकान में बालाजी ट्रेडर्स का एक छोटा सा बेनर लगाकर खानापूर्ति कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया ।  इसी तरह तेंदुकोना पंचायत भ्रष्टाचार के मामले में आये दिन चर्चा में रहता है । 

 


मामले की जांच कराई जा रही है
ग्राम पंचायत तेंदुकोना में शासकीय राशि में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। जिला स्तर से टीम गठित कर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एस. आलोक, सीइओ, जिला पंचायत महासमुंद 



Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ad Code

Responsive Advertisement