मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, महासमुंद जिले की यात्रा तिथि में संशोधन
महासमुंद : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिला महासमुंद से प्रस्तावित तीर्थयात्रा की तिथि में संशोधन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के श्रद्धालुओं के लिए 21 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक द्वारिका, सोमनाथ एवं नागेश्वर तीर्थ स्थलों की यात्रा प्रस्तावित थी।
शासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत उक्त तीर्थयात्रा कार्यक्रम को प्रशासकीय अनुमोदन प्रदान किया गया था। कार्यक्रम के अनुक्रम में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा भारत गौरव पर्यटक रेलगाड़ी की उपलब्धता, रेलवे से परिचालन स्वीकृतियां, रैक की अनुरक्षण योजना तथा अन्य आवश्यक परिचालन व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाना संभव नहीं होने के कारण प्रस्थान तिथियों में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिला महासमुंद के लिए तीर्थयात्रा अब 17 नवंबर 2026 से 23 नवंबर 2026 तक तीर्थ स्थान द्वारिका, सोमनाथ एवं नागेश्वर निर्धारित किया गया है।

Social Plugin