Ad Code

Mahasamund : सेवा संकल्प अभियान में जिलेभर में होंगे संगीतमय नाटक, महासमुंद जिले में 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान


सेवा संकल्प अभियान में गूंजेगा सेवा का संदेश- ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ संगीतमय नाटक से जन-जन तक पहुंचेगी जनकल्याण की कहानी


नाटक और संगीत से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा का संदेश
सेवा संकल्प अभियान में जिलेभर में होंगे संगीतमय नाटक
महासमुंद जिले में 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
गांव-गांव पहुंचेगा सेवा का संदेश, विभिन्न स्थानों पर होंगे कार्यक्रम


महासमुंद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 20 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ संगीतमय नाटक का आयोजन किया जा रहा है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में होने वाली इन प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण से जुड़े संदेशों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

अभियान के तहत 21 सितंबर को रेलवे स्टेशन चौक, बागबाहरा में कार्यक्रम होगा। इसके बाद 5 अक्टूबर को टाउन हॉल चौक पिथौरा, 6 अक्टूबर को पदमपुर रोड चौक बसना, 8 अक्टूबर को बस स्टैंड के पास पिथौरा, 9 अक्टूबर को बार चौक पिथौरा, 10 अक्टूबर को नोडल अधिकारी द्वारा चयनित स्थल बागबाहरा, 11 अक्टूबर को जनपद चौक बसना, 12 अक्टूबर को झलप चौक बागबाहरा, 14 अक्टूबर को अंबेडकर चौक महासमुंद, 15 अक्टूबर को दीनदयाल उपाध्याय चौक, दुर्गा मंदिर के पास महासमुंद तथा 17 अक्टूबर को वन विभाग विश्राम गृह के पास मैदान, सरायपाली में आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विकासखंडवार नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

संगीत और नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किए जाने वाले इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रहेगी। आयोजकों के अनुसार, प्रस्तुतियों के जरिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को सेवा, समर्पण और जनकल्याण से जुड़े विषयों से अवगत कराया जाएगा।

जिला नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं स्थल पर कार्यक्रम का समयबद्ध एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन का निर्णय संबंधित नोडल अधिकारी ले सकेंगे।

अधिक जानकारी के लिए श्री रेखराज शर्मा, जिला मिशन समन्वयक एवं जिला नोडल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।


Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement