Ad Code

सांकरा : अवैध शराब के धंधे में लिप्त मनोहर प्रधान को आबकारी विभाग ने किया गिरफ्तार



20 लीटर महुआ शराब एवं 300 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त

 वर्षों से अवैध शराब के धंधे में लिप्त था आरोपी

महासमुंद : अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम सांकरा द्वारा विगत दिवस आबकारी वृत्त सांकरा अंतर्गत मनोहर प्रधान उम्र 47 वर्ष ग्राम सागुनढाप थाना-सांकरा के खेत में बना हुआ झोपड़ीनुमा मकान की विधिवत तलासी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, बाजार मूल्य 4000 रुपए तथा शराब बनाने योग्य महुआ लाहन मात्रा 300 किलोग्राम है, बाजार मूल्य 1500 रुपए को आबकारी कब्जा लेकर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क),(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही जारी है। 

उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त सांकरा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार झारिया के नेतृत्व में की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी स्टाफ सांकरा उपस्थित थे।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement