बलौदाबाजार | प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये के मान से 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजनों में कमला बाई पति स्व. बहुर सिंह ध्रुव, निवासी ग्राम असनींद, तहसील कसडोल, सूरज चेलक पिता बनसराम चेलक, निवासी ग्राम कटगी, तहसील कसडोल एवं सुकवारा बाई वर्मा पति राजकुमार, निवासी ग्राम पुलेनी तहसील टुण्डरा शामिल है।
पीड़ितों के निकट परिजनों के आकाशीय बिजली गिरने, नाला, महानदी के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

Social Plugin