प्रधानमंत्री आवास योजना के मनरेगा मजदूरी राशि में फर्जीवाड़ा , हितग्राही के खाते में करने के बजाय अन्य के खाते में की गई भुगतान
रूपानंद सोई -94242-43631
बागबाहरा। विकासखंड बागबाहरा की ग्राम पंचायत डोकरपाली में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से जुड़े मनरेगा मजदूरी भुगतान को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले का सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही दिव्या बाई जांगड़े के आवास निर्माण से संबंधित मनरेगा मजदूरी राशि उसके बैंक खाते में जमा किए जाने के बजाय अन्य व्यक्तियों के खातों में अंतरित कर दी गई है ।
ग्राम डोकरपाली निवासी दिव्या बाई जांगड़े के नाम से वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ था। योजना के तहत आवास निर्माण से संबंधित श्रम कार्यों के लिए मनरेगा के माध्यम से मजदूरी भुगतान का प्रावधान है । लेकिन संबंधित हितग्राही के आवास निर्माण से जुड़ी मजदूरी राशि का भुगतान हितग्राही के खाते में करने के बजाय रूपराम, डेमन दीवान एवं द्वारिका नामक अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों में किया गया है। शिकायत में संबंधित रोजगार सहायक की भूमिका की जांच कराने, दोष सिद्ध होने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
शिकायत के निराकरण में प्रस्तुत पंचायत प्रस्ताव संदेह के दायरे में
सीएम हेल्पलाइन शिकायत के निराकरण के दौरान संबंधित पंचायत का प्रस्ताव तैयार कर शिकायत के निराकरण का प्रयास किया गया है, उक्त पंचायत प्रस्ताव के संबंध में पंचायत सचिव को भी जानकारी नहीं है । जो की उक्त पंचायत प्रस्ताव संदेह के दायरे में आता है ।
पूर्व में हो चुकी है जांच, अब कार्रवाई की मांग
मामले में पूर्व में जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान प्रमाणित हुआ है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राही को मिलने वाली मनरेगा मजदूरी राशि नियमों के विपरीत अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों में अंतरित की गई, तो संबंधित राशि की वसूली कर वास्तविक हितग्राही को उसका भुगतान कराए जाने की मांग की गई है। साथ ही भुगतान प्रक्रिया में जिम्मेदार पाए जाने वाले अधिकारी, कर्मचारी, रोजगार सहायक अथवा अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
क्या कहते हैं ग्रामीण
उक्त मामले को लेकर jholturam.com को ग्रामीणों ने बताया की ग्राम डोकरपाली के दिव्या बाई जांगड़े का इसी तरह का मामला नहीं है यहां और भी अनेक मामला है जो पीएम आवास के हितग्राहियों के मनरेगा के मजदूरी राशि को अन्य के बैंक खातों में भुगतान कर जमकर गड़बड़ी की गई है। जो की विस्तृत जांच करने से भारी गड़बड़ी का खुलासा होते देरी नहीं लेगेगा। आपको बात दें ग्राम पंचायत डोकरपाली के आश्रित गाँव टूरीझर में 104 आवास एवं ग्राम डोकरपाली में 165 आवास स्वीकृत हुई है इसी तरह कुल अबतक 269 आवास निर्माण को स्वीकृति दी गई है |
Social Plugin