Ad Code

महासमुंद : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन का सत्यापन, आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर ओ.टी.पी. के माध्यम से होगा




महासमुंद : शैक्षणिक सत्र 2023-24 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए संचालित पोर्टल में आवश्यक संशोधन किया गया है। जिसके तहत छात्रवृत्ति के लिए किये गए आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर ओ.टी.पी. के माध्यम से किया जाना है। 

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि वर्ष 2021-22 से आधार आधारित आवेदन पोर्टल पर विद्यार्थियों से लिया जा रहा है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2023-24 से विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किए गए आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर ओ.टी.पी. के माध्यम से किया जाएगा।

इसके लिए विद्यार्थियों द्वारा आवेदन करते समय आधार नम्बर से पंजीकृत मोबाइल नम्बर की प्रविष्टि करना आवश्यक है। उक्त पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर प्राप्त ओ.टी.पी. पोर्टल दर्ज करने के बाद ही विद्यार्थियों के आवेदन लॉक हो सकेगा तथा आवेदन स्वीकार होंगे। सहायक आयुक्त ने सभी शासकीय अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य को अपने संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को सूचित करने कहा है। यदि कोई विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रहता है, तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी संस्था प्रमुख की होगी।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement