Ad Code

CG Chunav 2023 : BJP की चौथी लिस्ट जारी , इन प्रत्याशियों को मिला टिकट



रायपुर CG Chunav 2023 : भारतीय जनता पार्टी ने सबसे पहले 64 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी. उसके बाद दूसरी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नामों का एलान हुआ। वहीं तीसरी सूची में एक तो अब चौथी लिस्ट में चार उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है. इन 4 उम्मीदवारों की सूची के साथ ही बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में अपने सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. बीजेपी ने सबसे पहले 64 उम्मीदवारों की पहली सूची निकाली थी। 

इसके बाद बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची जारी की. दूसरी सूची में 21 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया. हालांकि तीसरी सूची में बीजेपी ने एक ही नाम जारी किया था और अब बीजेपी ने बाकी बची हुई सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित दिये हैं।

इन प्रत्याशियों को मिला टिकट

BJP ने चौथी लिस्ट में जिन चार उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है, उनके नाम और विधानसभा क्षेत्र इस प्रकार हैं :-

अंबिकापुर – राजेश अग्रवाल

बेलतरा – सुशांत शुक्ला

कसडोल – धनीराम धीवर

बेमेतरा – दीपेश साहू



छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी का कांग्रेस पार्टी के साथ सिधी टक्कर है। कांग्रेस पार्टी यहां पहले ही सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है । ऐसा समझा जा रहा है कि जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर इन चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करने में BJP ने देरी की। 


Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement