Ad Code

Responsive Advertisement

CG Weather Update : मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है छत्‍तीसगढ़ में, पांच अक्टूबर तक लगातार बारिश की संभावना

 


CG Weather Update : मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है छत्‍तीसगढ़ में और मानसूनी तंत्र के साथ ही चक्रवात के प्रभाव से पांच-छह अक्टूबर तक लगातार बारिश की संभावना है ।

रायपुर : CG Weather Update: मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है छत्तीसगढ में और मानसूनी तंत्र के साथ ही चक्रवात के प्रभाव से पांच-छह अक्टूबर तक लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर अगले महीने 12 अक्टूबर तक प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई संभावित है। देश के कुछ क्षेत्रों में तो सोमवार से ही मानसून की विदाई शुरू हो गई है।

रायपुर सहित प्रदेश में सोमवार दोपहर को अचानक ही मौसम का मिजाज बदला और के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। इसके चलते मौसम में भी ठंडकता बनी हुई है। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। सितंबर माह में हुई बारिश के चलते प्रदेश में अब बारिश की स्थिति अच्छी हो गई है। एक जून से लेकर 25 सितंबर तक की स्थिति में प्रदेश में 1000 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसमें सरगुजा में सबसे कम और बीजापुर में सर्वाधिक बारिश हुई है।

मानसून की विदाई राजस्थान से
राजस्थान से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई 25 सितंबर सोमवार को हो गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून की विदाई रेखा नोखरा, बाड़मेर ,जोधपुर, तक है।

Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ad Code

Responsive Advertisement