Ad Code

Responsive Advertisement

CG Election 2023 : भाजपा उम्मीद्वारों की दूसरी सूची जल्द होगी जारी, इन सांसदों को भी बनाया जा सकता है विधायक प्रत्याशी



रायपुर : छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पिछले महीने पहली सूची में 21 विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। अगले हफ्ते भाजपा अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती है। पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दुसरी एवं आखरी सूची में 69 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होगा। 

सूत्र के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में भाजपा कुल 6 सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, 69 सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा गुरुवार को रायपुर में एक बैठक में हुई। इस मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मौजूद था। बैठक में 69 सीटों पर उतारे जाने वाले प्रत्याशीयों का नाम तय कर लिया गया है।

भाजपा के एक सीनियर नेता ने बताया कि 'पार्टी राज्य में सांसदों को टिकट देगी। छत्तीसगढ़ से हमारे नौ सांसद हैं और पार्टी उनमें से कम से कम छह को टिकट देने की सोच रही है। 

दुर्ग से सांसद विजय बघेल का नाम पहली सूची में घोषित किया जा चुका है।' उन्होंने आगे कहा, 'छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख अरुण साव, रायपुर के सांसद सुनील सोनी और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ऐसे सांसद हैं जिन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है।

गौरतलब है कि भाजपा ने पिछले महीने 90 में से 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि 'उम्मीदवारों के नामों को गुरुवार को अंतिम रूप दिया गया। बता दें कि अगर 69 प्रत्याशीयों के नाम का ऐलान होता है तो यह भाजपा की छत्तीसगढ़ में दूसरी और अंतिम सूची होगी। क्योंकि पहली सूची में 21 प्रत्याशीयों के नाम का जारी हो चुका है। अगले हफ्ते भाजपा की अंतिम सूची भी जारी कर दी जाएगी ।


Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement