Ad Code

Chhattisgarh Election 2023: नंद कुमार साय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बनाया निगम का अध्यक्ष

 


News Credit By NBT

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष बनाया है। बुधवार को कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव का छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया था। साय बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आए थे।

हाइलाइट्स
विधानसभा चुनाव से पहले नंद कुमार साय को जिम्मेदारी
साय बने राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष
सीएम भूपेश बघेल ने साय को दी बधाई
टीएस सिंहदेव को भी बनाया गया है उपमुख्यमंत्री

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। टीएस सिंहदेव के बाद अब नंद कुमार साय को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नंद कुमार साय हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंद कुमार साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बता दें बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के बाद पार्टी ने बड़े फैसले लिए हैं।


बुधवार को पार्टी की बैठक के बाद टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का पहला उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव में बीजेपी का फोकस आदिवासी वोटर्स हैं। नंद कुमार साय आदिवासी के बड़े नेता माने जाते हैं।

प्रैल में छोड़ दी थी बीजेपी
नंद कुमार साय ने विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका दिया था। साय ने अप्रैल में बीजेपी छोड़ने की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा के बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया था। उन्होंने बीजेपी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपनी सदस्यता से इस्तीफा दिया था। पूर्व सांसद और आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी थी। बीजेपी छोड़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement