Ad Code

कर्नाटक विधान सभा चुनाव में छत्तीसगढ एवं मध्य प्रदेश के इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी




रायपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ एवं मध्य प्रदेश के नेताओं को बडी जिम्मेदारी मिली है। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। साथ ही पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन को भी ऑब्जर्वर बनाया गया है। कर्नाटक में आगामी चुनावों की तैयारियों की देखरेख के लिए कांग्रेस ने राज्य में कुल 61 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

छत्तीसगढ़ के 3 दिग्गज नेताओं को ऑब्जर्वर बनाया गया है। विधायक विकास उपाध्याय, शैलेश पांडे और पंकज शर्मा को विस चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया गया है।

गौरतलब है कि कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। 224 सीट वाले कर्नाटक विधानसभा में वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के 119 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और उसके सहयोगी जद (एस) के पास 28 सीटें हैं। 

इन दिनों कर्नाटक में सियासी उठा पटक मची हुई है। कई विधायक और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। जिसके बाद बीजेपी में हलचल मच गई है। ये कांग्रेस के पास बहुत सही मौका है पार्टी को मजबूत करने का ऐसे में मध्य प्रदेश के सक्रिय विधायक को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि छत्तीसगढ एवं मध्य प्रदेश में भी  विधानसभा चुनाव होना है इसलिए कर्नाटक चुनाव परिणाम छत्तीसगढ मध्य प्रदेश के वोटरों पर भी  असर डाल सकता है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement