Ad Code

Responsive Advertisement

Viral Video: बेटे की प्रतिभा तराशने में मां ने ऐसी की मदद, वीडियो देख हो जाएंगी आंखें नम



Viral Video : सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपने मां के साथ लैपटॉप चला रहा है। इसमें सबसे मार्मिक बात यह है कि बच्चे के हाथ में ओरिजिनल लैपटॉप नहीं है, बल्कि कार्ड बोर्ड यानी गत्ता और पत्थर से बना लैपटॉप लिया है।

इसमें एक गत्ते को कीबोर्ड बनाया है। दूसरे गत्ते को स्क्रीन बनाया गया है। वहीं, पत्थर को माउस बनाया है। इस कार्य में बच्चे की मां उसकी मदद कर रहा है। ऐसा हो सकता है कि बच्चा लैपटॉप की जिद कर रहा था। उसकी जिद के सामने मां भी हार जाती है। इसके बाद मां नायाब तरीका ढूंढती है।

फिर अपने बच्चे को समझाती है कि नया लैपटॉप खरीदने से पहले तुम लैपटॉप चलाना सीख लो। यह सुन बच्चा मां की बात से सहमत हो जाता है। हालांकि, वह यह सोचता है कि लैपटॉप चलाना कौन सिखाएगा ? और उसके लिए भी लैपटॉप की जरूरत पड़ेगी। तब मां उसे कार्ड बोर्ड के बारे में बताता है। यह सुन बेटे को मां का आईडिया पसंद आ जाता है। वह ख़ुशी से उछलने लगता है। इसके बाद मां कार्डबोर्ड की मदद से लैपटॉप बनाती है। इसके बाद बच्चा माउस भी चलाता है। साथ ही कीबोर्ड पर टाइपिंग भी करता है। यह सीन देखने लायक है।

इस वीडियो को 'अंकित यादव बोझा' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-लैपटॉप। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 31 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 2 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स वीडियो देख मां और बेटे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा है-नेहा कक्कड़ को दिखा दो कोई, बेचारी रो देगी।

(सौ. जागरण)


Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement