Ad Code

Responsive Advertisement

Viral Video: शख्स ने लगाया चूहे पकड़ने के लिए ऐसा खतरनाक जुगाड़, वीडियो देखकर सिर पकड़ लेंगे आप

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपना सिर पकड़ लेंगे। वीडियो में शख्स ने चूहे पकड़ने के लिए खतरनाक जुगाड़ लगाया है। जुगाड़ देख कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स घर के चूहे से परेशान है। चूहों ने घर में आतंक मचा रखा है। इस दौरान चूहों ने घर में बहुत नुकसान भी किया है। चूहों की हरकत से शख्स परेशान हो चुका है और वह चूहों से निजात पाना चाहता है। इसके लिए वह नाना प्रकार के जतन करता है।

इसके बावजूद उसे चूहों से छुटकारा नहीं मिलता है। फिर वह देसी स्टाइल अपनाता है। इसके लिए वह एक सांप खरीद कर लाता है। फिर सांप को उस जगह पर रख देता है। जहां चूहे रहते हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि बोर्ड के सामने एक होल है, जिसमें चूहे रहते हैं।

शख्स सांप की मुंह को होल की दिशा में रख सांप को रास्ता दिखाता है। सांप धीरे-धीरे कर बिल में घुस जाता है। सांप को बिल में देख चूहों में खलबली मच जाती है। इसके बाद चूहे अपनी जान बचाने के लिए एक-एक कर बिल से बाहर आने लगते हैं। वहीं, शख्स होल के पास से एक डिब्बा रख चूहे को पकड़ रहे हैं।  

वीडियो को Weird and Terrifying ने शेयर किया है

इस वीडियो को Weird and Terrifying ने सोशल मीडिया के ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 29 लाख बार देखा गया है। वहीं, 65 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। जबकि, 10 हजार लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है। बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है-शख्स ने बेहतरीन जुगाड़ लगाया। एक अन्य यूजर ने लिखा-सांप के लिए रात का भोजन। 

(सौ.जागरण) 

Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ad Code

Responsive Advertisement