Ad Code

Responsive Advertisement

सरपंच द्वारा सीईओ को डंडा दिखाना पड़ा महंगा


सरकारी कार्य में बाधा डालना ग्राम पंचायत बोरसी के महिला सरपंच को महंगा पड़ गया। पुलिस ने सरपंच समेत उनके 12 साथियों के खिलाफ बलवा व शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज कर लिया है।

(News Credit by Patrika)

जांजगीर-चांपा. पुलिस के अनुसार जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंर्तगत ग्राम पंचायत बोरसी के पनखती तालाब में शासन के आदेशानुसार जनपद सीईओ कुबेर सिंह उरैती मत्स्य अधिकारी ने राजन कुजूर सचिव की उपस्थिति में जय मां परमेश्वर महिला स्व सहायता समूह द्वारा मछली पकड़ रहे थे। तभी सरपंच भारती चन्द्रा सरपंच पति धनेश्वर चन्द्रा अपने अन्य 11 साथियों के साथ पनखती तालाब पहुंचकर मछली पकडऩे से जबरदस्ती मना करने लगे। इस दौरान सीईओ द्वारा सरपंच को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान उसने अभद्र व्यवहार भी किया। इतना ही नहीं वह अफसरों के सामने डंडे लहराने लगी। वहीं अफसरों को गाली गलौज भी करने लगे। जिसके चलते सीईओ के निर्देशन में ग्राम पंचायत सचिव ने महिला सरपंच के खिलाफ थाने में लिखित रिपोर्ट लिखाई। जिस पर पुलिस ने सरपंच सहित उनके अन्य 11 साथियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने मामले में सचिव की शिकायत पर सरपंच भारती चन्द्रा, सरपंच पति धनेश्वर चन्द्रा, अनिल चन्द्रा, तिरीथराम आजाद, पंचू, मनदोदरी चन्द्रा, लक्ष्मीन बाई, महेश्वर, दिलचंद, अमरनाथ, टिकेश, पलटू व अमरनाथ पर धारा 147, 186, 294, 353 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

पुलिस से भी उलझती नजर आई महिलाएं

मौके पर बिर्रा थाना प्रभारी अपने बल सहित पहुंचे तो महिला सरपंच भारती चन्द्रा व अन्य महिलाएं हाथ में डंडा लिए पुलिस से भी उलझती नजर आईं। मौके पर काफी तनाव कि स्थिति नजर आ रही थी।

इन लोगों पर हुआ मामला दर्ज

शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने मामले में सचिव की शिकायत पर सरपंच भारती चन्द्रा, सरपंच पति धनेश्वर चन्द्रा, अनिल चन्द्रा, तिरीथराम आजाद, पंचू, मनदोदरी चन्द्रा, लक्ष्मीन बाई, महेश्वर, दिलचंद, अमरनाथ, टिकेश, पलटू व अमरनाथ पर धारा 147, 186, 294, 353 के तहत जुर्म दर्ज किया है। 

Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement