सत्यानंद सोई , रायपुर
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के बीरगांव ब्लाक अध्यक्ष बेदराम साहू ने बताया कि आज दिनांक 11/01/022 को दोपहर 2 बजे बीरगांव में जोगी कांग्रेस के पार्षद दल का बैठक रखा गया था जिसमे सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि कल 12/01/022 को बीरगांव निगम कार्यालय मे आयोजित महापौर व सभापति कार्यभार ग्रहण समारोह का पूर्ण बहिष्कार करेगें ।
क्षेत्रीय विधायक की निष्कृयता उदासीनता और कांग्रेस पार्टी के वादा खिलाफी के कारण नगरनिगम बीरगांव में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत नही मिला , कांग्रेस पार्टी के मात्र 19 पार्षद ही जीत पाये , सत्तालोलुपता से ग्रसित कांग्रेस पार्टी ने अपने सरकार और सत्ता का दुरूपयोग करते हुए कुछ पार्षदो को पद का प्रलोभन देकर कांग्रेस पार्टी का महापौर व सभापति बनया गया है , जो कि बीरगांव में लोकतंत्र की हत्या व जनादेश का अपमान किया गया है , इसलिए महापौर व सभापति के कार्यभार ग्रहण समारोह का जोगी कांग्रेस द्वारा बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है ।
बैठक मे मुख्य रूप से उपस्थित जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के रायपुर जिलाध्यक्ष डा.ओमप्रकाश देवांगन एवं बीरगांव नगर निगम के नव निर्वाचित पार्षदगण एवज देवांगन , डा.शकील अहमद , अश्वनी चांदरे , श्रीमति डिगेश्वरी देवांगन, बेदराम साहू, एवं पार्टी के सद्स्यगण भीखम देवांगन, नान्हू दिवान , राजकुमार साहू, ओमप्रकाश साहू , भूपेंद्र साहू, नानक साहू , ध्रुव राजपूत, मोहित साहू यशवंत पाटिल, डा. जागडे, बीरेन्द्र सेन आदि सैकड़ो पदाधिकारी उक्त बैठक में उपस्थित रहे ।
Social Plugin