कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड के हरिद्वार ज़िला प्रशासन ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं की ‘हर की पैड़ी’ पर स्नान करने पर रोक लगा दी है.
हरिद्वार के ज़िला अधिकारी विनय शंकर पांडे ने बयान जारी किया है जिसमें साफ़ बताया गया है कि 14 जनवरी को ज़िले में किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
इसके अलावा ‘हर की पैड़ी’ में स्थानीय और बाहरी नागरिकों का जाना प्रतिबंधित रहेगा. इसके साथ ही ज़िले में नाइट कर्फ़्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा.
अगर इन आदेशों का उल्लंघन करते हुए कोई पाया जाता है तो उसके ख़िलाफ़ महामारी एवं आपदा प्रबंधन अधिनियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.
(Credit by BBC NEWS)
Social Plugin