Ad Code

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हो रहा नुकसान, मुख्य मंत्री भघेल ने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश, कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने को कहा

 

रायपुर छत्तीसगढ़ में दो दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को नुकसान के आंकलन के निर्देश दिए हैं।


सीएम ने सभी कलेक्टरों को तत्काल क्षति का आंकलन कर राज्य शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही भारी बारिश से घरों को हुए नुकसान का भी आंकलन करने को कहा हैं। उन्होंने  धान ख़रीदी केंद्रो में ड्रेनेज और केप कवर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।


राज्य में कोरोना के मामलों को लेकर भी सीएम ने सभी जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने  के निर्देश दिए हैं। सीएम ने अपने निर्देश में कहा है कि अस्पतालों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किया जाए।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement