Ad Code

संसदीय सचिव ने किया कोसरंगी व अछोला में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभांरभ गाजेबाजे व आतिशबाजी के साथ ही बाइक रैली निकालकर किया स्वागत

 






महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसरंगी व अछोला में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। बहुप्रतिक्षित मांग पूरा होने पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का गाजेबाजे व आतिशबाजी के साथ ही बाइक रैली निकालकर स्वागत किया।


ग्राम कोसरंगी व अछोला में आज बुधवार को नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभांरभ समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर, अमर चंद्राकर, दाउलाल चंद्राकर, यदुनाथ पांडे, ढेलू निषाद, सरपंच उमा सुरेश साहू, कमलनारायण साहू, विजय बांधे, शिव यादव, ओमप्रकाश यादव, गौतम सिन्हा, केके साहू, सलीम भाठी, शैलेन्द्र सेन, श्री नायक, लहरी सिंग ठाकुर मौजूद थे।


मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने पूजा अर्चना पश्चात नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभांरभ किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि आज का दिन क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। किसानों की धान खरीदी केंद्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई। यहां लंबे समय से धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग की जाती रही है। उन्होंने नवीन धान खरीदी केंद्र के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का आभार जताते हुए कहा कि भूपेश सरकार की प्राथमिकता किसानों के साथ ही आमजन को सुविधाएं सुलभ कराना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं किसान हैं और उन्हें अन्नादाता किसानों की समस्याएं मालूम है। 

 

नतीजतन किसानों को हरसंभव मदद एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का तत्परता से निदान कर रहे हैं। साथ ही सरकार बनने के बाद से किसान हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने नवीन धान खरीदी केंद्र सुविधाएं बढ़ाने हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पुनाराम धृतलहरे, विश्वनाथ धीवर, योगेश यादव, टेमराम साहू, राजेन्द्र साहू, गेंदराम पुष्पाकर, कौशिक साहू, माणिक साहू, लीलाधर यादव, संतोष साहू, अजय साहू, नीरज यादव,  ईश्वर साहू, कामता साहू, मनहरण साहू, रूपलाल धीवर, शंकर साहू, पुनाराम, मोहन यादव, मोतीराम साहू, अमरीका बघेल, ओमप्रकाश साहू, नारद साहू, गिरधर, जमुना साहू, पुरुषोत्तम चंद्राकर,पार्वती टंडन, शकुन चौहान, जाम बाई साहू,जगदेव यादव, तुलेश्वर यादव, जीवन यादव, राजेन्द्र साहू, सोहन लाल साहू, कामता यादव, नीलम साहू, चंदन साहू, किशन साहू, ठाकुर राम साहू, दाऊलाल साहू, डागा साहू, पंचराम सारथी, तोषण कन्नौजे, सुशील दुबे, बहादुर, घनश्याम निषाद, चंदन साहू आदि मौजूद थे।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement