52 पत्तों का खेल पड़ा भारी! जुए की महफिल में पुलिस की एंट्री, चार जुआरी गिरफ्तार
बल्दीडीह के खार में टावर के पास सजी थी जुए की फड़, पुलिस की घेराबंदी में चारों जुआरी दबोचे गए
सांकरा। महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में जुआरियों की महफिल पर पुलिस ने अचानक धावा बोल दिया। ग्राम बल्दीडीह के खार में टावर के पास रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से 2,060 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक सफेद प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को सांकरा थाना पुलिस की टीम ग्राम भ्रमण एवं पेट्रोलिंग पर निकली हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बल्दीडीह के खार में टावर के पास कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार किया और गवाहों को साथ लेकर शासकीय वाहन से बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाते नजर आए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से चार जुआरियों को पकड़ लिया।
चार जुआरियों के नाम आए सामने
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—
नारायण यादव (22 वर्ष), निवासी बल्दीडीह।
फालेशर बरिहा (18 वर्ष), निवासी बल्दीडीह।
अमर सिंह दीवान (40 वर्ष), निवासी बल्दीडीह।
राकेश बरिहा (26 वर्ष), निवासी बल्दीडीह।
चारों आरोपियों के कब्जे एवं मौके से 2,060 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक सफेद प्लास्टिक की बोरी गवाहों के समक्ष जब्त की गई।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया। चारों आरोपियों को क्रमशः रात 10:40, 10:45, 10:50 और 10:55 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
मामला जमानतीय होने के कारण आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
बल्दीडीह के खार में टावर के पास सजी ताश की महफिल पर पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस की घेराबंदी के आगे चारों की बाजी नहीं चली और ताश के पत्तों के साथ पूरी महफिल थाने पहुंच गई।

Social Plugin