Ad Code

Latest News Chhattisgarh : छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 अक्टूबर तक मिलेगा मौका, पहले 15 अक्टूबर थी अंतिम तिथि, पात्र छात्र-छात्राएं जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

 


छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 अक्टूबर तक मिलेगा मौका

पहले 15 अक्टूबर थी अंतिम तिथि, पात्र छात्र-छात्राएं जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र छात्र-छात्राएं 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई थी।

संघ ने संबंधित जिला यूनियनों और प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों को निर्देश दिए हैं कि वे योजना के लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन प्राप्त करें। प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में परीक्षण कर उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए अग्रेषित किया जाए, ताकि पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।

विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील
संघ ने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाने की अपील की है। पात्र विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना 30 अक्टूबर 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।

योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करने और आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए विद्यार्थी अपने क्षेत्र की संबंधित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति से संपर्क कर सकते हैं।

संघ ने आवेदन प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने और पात्र विद्यार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement