Ad Code

Crime News Chhattisgarh : बलौदाबाजार- खटियापाटी में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, 5,710 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां जब्त

 


खटियापाटी में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, 5,710 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां जब्त

बलौदाबाजार। सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम खटियापाटी में जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों के कब्जे से कुल 5,710 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां जब्त की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जुआ-सट्टा एवं अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस टीम रवाना हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खटियापाटी में खेदूराम साहू के घर के सामने सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की। इस दौरान कुछ लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए, जबकि आठ लोगों को जुआ खेलने के मामले में पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मिली नकदी और जुआ खेलने के फड़ से कुल 5,710 रुपये जब्त किए। इसके साथ ही ताश की 52 पत्तियां भी बरामद की गईं। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 5,710 रुपये बताया गया है।

पकड़े गए आरोपियों में जीत भारद्वाज (25), भूपेंद्र साहू (26), सरोज पुरेना (44), नरोत्तम साहू (26), ओमप्रकाश साहू (22), भानूप्रताप डहरिया (24), लखनलाल घृतलहरे (48) और मनोज कुमार साहू (23) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 13 तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की जांच शुरू कर दी है । 

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement