जिले में अब तक 1060.3 मिलीमीटर औसत वर्षा, सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 1239.3 मिलीमीटर
आज 17.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
महासमुंद 01 सितम्बर 2026/ महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 1063.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 1239.3 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं अन्य तहसीलों में जिसमें सरायपाली में 1208.5 मिलीमीटर, बसना में 1056.4 मिलीमीटर, महासमुंद में 991.4 मिलीमीटर, बागबाहरा में 962.1 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 904.2 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 01 सितम्बर को 17.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में बसना तहसील में 28.3 मिलीमीटर, पिथौरा में 25.4 मिलीमीटर, सरायपाली में 20.8 मिलीमीटर, महासमुंद में 13.4 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 8.1 मिलीमीटर एवं कोमाखान तहसील में 6.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Social Plugin