Ad Code

Mahasamund : 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जिले के 1793 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन, सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता पर होंगी विविध गतिविधियां


25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जिले के 1793 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता पर होंगी विविध गतिविधियां

महासमुंद : सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के सभी 1793 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए पोषण, स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु देखभाल तथा महिलाओं के कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान समुदाय की सक्रिय सहभागिता से विभिन्न जागरूकता, स्वास्थ्य एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों एवं मैदानी अमले को अभियान के सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए आंगन मिलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है। जिले में कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्धारित गतिविधियों का अनिवार्य रूप से आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य एवं महिलाओं के कल्याण से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। समुदाय के समक्ष मेरी पौष्टिक थाली का प्रदर्शन कर संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया जाएगा। महिलाओं एवं बच्चों के लिए पौष्टिक व्यंजन तैयार करने की विधि का प्रदर्शन भी किया जाएगा, ताकि परिवार अपने घर पर स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौष्टिक व्यंजन तैयार कर सकें।

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए मनोरंजक खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा बच्चों को मिठाई एवं फल वितरित किए जाएंगे। सामुदायिक सहभागिता से बच्चों के लिए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक न्योता भोज का आयोजन भी किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता के साथ स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। स्वस्थ एवं सुपोषित शिशु तथा उनकी माताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित करने के लिए पौधरोपण किया जाएगा। समुदाय को घर-घर मुनगा लगाने के लिए प्रेरित करते हुए घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा का संदेश दिया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खिलौने एवं खेल सामग्री दान करने के लिए समुदाय को प्रोत्साहित किया जाएगा।

महिलाओं को शासकीय योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव जनसमुदाय के साथ साझा किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पात्र हितग्राहियों का पंजीयन भी किया जाएगा। महिलाओं के लिए रंगोली, मेहंदी एवं व्यंजन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महिलाओं, बच्चों एवं गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग स्वयं एवं बच्चों के पोषण पर करने वाली माताओं को पोषण शक्ति सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement