दिव्यांग एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र 2 सितंबर को एक साथ बनेंगे
महासमुंद : जिला चिकित्सालय महासमुंद (वर्तमान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय महासमुंद) में संचालित मेडिकल बोर्ड के अंतर्गत माह के प्रत्येक बुधवार को दिव्यांग प्रमाणपत्रों का सत्यापन, नवीनीकरण एवं नवीन दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं। वहीं प्रत्येक शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा हितग्राहियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।
संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सार्वजनिक/सामान्य अवकाश होने के कारण दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया बुधवार 2 सितंबर 2026 को एक साथ संपादित की जाएगी। यह व्यवस्था केवल 2 सितंबर के लिए लागू होगी। संबंधित हितग्राहियों से निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सुविधा का लाभ लेने की अपील की गई है।

Social Plugin