Ad Code

Mahasamund : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2026-27, कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 7 फरवरी तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन


एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2026-27

कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 7 फरवरी तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन 

महासमुन्द : भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति द्वारा प्रवर्तित तथा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ किया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा साय ने बताया कि कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 07 फरवरी 2026 तक वेबसाइट eklavya.cg.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही प्रवेश से संबंधित नियमावली का अवलोकन वेबसाइट पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार हेतु 08 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा 01 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement