Ad Code

DPI Chhattisgarh : गैर शैक्षणिक कार्य में लगे शिक्षक उनके मूल पदस्थापना हेतु होंगे कार्यमुक्त , डीपीआई ने जारी की आदेश



News credit By janta se rishta 

गैर शिक्षकीय कार्य में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त करने का डीपीआई का आदेश

रायपुर :  शिक्षा विभाग में शैक्षणिक कार्यों पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने गैर शिक्षकीय कार्यों में संलग्न शिक्षकों और कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर मूल संस्था में उपस्थिति देने के निर्देश जारी किए हैं। 

इस संबंध में डीपीआई ने सभी संयुक्त संचालकों, शिक्षा संभाग तथा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट आदेश भेजा है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि शिक्षा विभाग में कार्यरत कई शिक्षक एवं कर्मचारी अपने मूल दायित्वों से हटकर अन्य कार्यालयों और संस्थानों में गैर शिक्षकीय कार्यों में संलग्न हैं, जिससे स्कूलों में पठन-पाठन और शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

डीपीआई ने ऐसे सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर मूल शालाओं में ज्वाइनिंग सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही पूर्ण कर निर्धारित समयसीमा में डीपीआई को अवगत कराना होगा। विभागीय स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हों और शिक्षकों की सेवाएं प्राथमिक रूप से विद्यार्थियों के हित में उपयोग हों। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement