CG BUDGET 2026 : SANKALP बजट में अहम घोषणा- 07 दिवस में मनरेगा के पैसे आएंगे मजदूरों के खाते में
नई विधानसभा में पहला बजट
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आज बजट प्रस्तुत किया जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में बजट भाषण दे रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कृषि क्षेत्र और प्रदेश के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। सरकार ने भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे भूमिहीन श्रमिकों को आर्थिक सहायता मिल सके।
वित्त मंत्री ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य में 437 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, जो किसानों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। किसानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए निशुल्क पंप योजना हेतु 5500 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
इसके अलावा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए पाम ऑयल की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसके लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य कृषि को लाभकारी बनाना और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। छत्तीसगढ़ में एजुकेशन के लिए क्या प्रयास? अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं है। वित्त मंत्री ने युवाओं के करियर काउंसलिंग के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की घोषणा की। इसके साथ ही नालंदा लाइब्रेरी को युवाओं के करियर एवं उद्यमिता मार्गदर्शन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार संबंधी तैयारी में उन्हें समुचित सहयोग मिल सके।
सरकार ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है। इस उद्देश्य से तीन योजनाओं के लिए कुल 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना शुरू की जाएगी, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इस योजना के तहत छात्रों के हॉस्टल खर्च का वहन सरकार करेगी। कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। स्किल डेवलपमेंट के लिए 75 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
होम स्टे के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
बस्तर में बस सेवा के लिए विशेष घोषणा
206 गांवों को शहरों से जोड़ा जाएगा।
बस्तर और सरगुजा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ का प्रावधान
150 करोड़ की लागत से बनेंगे गोदाम
मेट्रो रेल के लिए भी बजट का प्रावधान
वनों के संरक्षण के लिए बड़ी घोषणा
ऑयल पाम की खेती के लिए 150 करोड़ की घोषणा
बस्तर में नए मोबाइल टॉवरों के लिए अनुमति
वित्त मंत्री ने पांच नए मिशन की घोषणा की, हर मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
वनों के संरक्षण के लिए 913 करोड़ रुपये का प्रावधान
बस्तर विकास प्रधिकरण की राशि बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये
नेचुरल फॉर्मिंग के लिए 40 करोड़
150 विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा
स्कूल भवन के लिए 123 करोड़ रुपये की घोषणा
साइबर क्राइम पर रोकथाम के लिए 5 नए थानों की घोषणा
जी राम जी योजना के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान
नारायणपुर-भैरमगढ़ सड़क योजना के लिए 28 करोड़ रुपये
सीएम सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
घरेलू बिजली योजना के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान
पांच शक्तिपीठ के भ्रमण के लिए योजना, 5 करोड़ का बजट
नेचुरल फॉर्मिंग के लिए 40 करोड़
ग्रामीण विकास-सडडक योजना के लिए 1700 करोड़ का प्रावधान
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
सीएम ग्राम गौरव पथ योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान
एयरपोर्ट में खोले जाएंगे शो रूम
रायपुर में 200 बिस्तर के अस्पताल की घोषणा
5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोले जाएंगे।
नमक के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान
पेंशन के लिए 1400 करोड़
सयानगुडी को प्रदेश भर में विकसित किया जाएगा, 5 हजार करोड़ का प्रावधान
नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन के लिए 20 करोड़
अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए हॉस्टल-स्कूल निर्माण का अनुदान
OBC छात्राओं के लिए 200 सीट का हॉस्टल बने रायपुर में बनेगा
अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकारण के लिए 80 करोड़
किसानों के लिए बड़ी घोषणा
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास।
प्रवास आवासीय भवन के लिए बजट में प्रावधान
दीनदयाल उपाध्याय भूमि हीन मजदूरों के लिए 600 करोड़ का प्रावधान।
कृषक उन्नति योजना के लिए 10000 करोड़ का प्रावधान।
गन्ने की खेती करने वाले किसानों को 96 करोड़ का प्रावधान।
कृषि पंपों के लए 5500 करोड़ का प्रावधान।
पठार क्षेत्र में आलू के उत्पादन के लिए बजट का प्रावधान।
प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के लिए 5 करोड़ का प्रावधान।
डेयरी विकास के लिए 90 करोड़ का प्रावधान।
पशुओं को हरा चारा के लिए 10 करोड़।
नवा रायपुर -राजनांदगांव में इंडस्ट्रिएल कॉप्लेक्स के लिए 10 करोड़
छत्तीसगढ़ में 23 उद्योंगों की स्थापना होगी
भिलाई में व्यावसायिक परिसर के लिए 10 करोड़
नवा रायपुर -राजनांदगांव में इंडस्ट्रिएल कॉप्लेक्स के लिए 10 करोड़
बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन का निर्माण होगा
उद्योगों के बजट में तीन गुना वृद्धि, अनुदान के लिए 750 करोड़
खनिज ऑनलाइन 2.2 के लिए 35 करोड़
रायपुर में बनेगा मेगा परीक्षा केंद्र
रायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला के लए 2 करोड़ 50 लाख
गिरौदपुरी मेले को अनुदान मिलेगा अब 50 लाख
लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान
मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना लागू होगी। 200 करोड़ बजट का प्रावधान। शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान। 5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान।
इंद्रावती बैराज बनाने 68 करोड़ का प्रावधान
इंद्रावती में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 करोड़ की स्वीकृति की गई है। निशुलक बिजली योजना के लिए 354 करोड़ रुपये की घोषणा। महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान।
बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख मिलेंगे
रानी दुर्गावती योजना का ऐलान, बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की 36 सड़कें शामिल की गई हैं।
बस्तर सुरक्षा के लिए घोषणा
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बस्तर में सुरक्षा और विश्वास की ओर एक और बड़ी पहल की है। उन्होंने 1,500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजनमें सुरक्षा और विश्वास की घोषणा की है।
बस्तर एवं सरगुजा के विकास का बजट
कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ एवं, दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान। औद्योगिक विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट।
सड़क योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान।
50 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री ने बताया कि मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन स्थल के लिए प्रावधान। रायपुर में खाद लैब का निर्माण होगा। कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज बनेंगे। मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ रुपये के लिए प्रावधान। प्रदेश में 250 महतारी सदन बनाए जाएंगे। इसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
स्वास्थ्य मिशन के लिए 2 हजार करोड़ का बजट
इंद्रावती में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 करोड़ की स्वीकृति की गई है। आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये की घोषणा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान।
बस्तर में डॉक्टरों की भर्ती
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी। बस्तर और सरगुजा में रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रावधान किया जाएगा। राज्य में रेलवे लाइन का विकास किया जाएगा।
बस्तर के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर और सरगुजा में आजीविका के लिए अलाइट, कृषि, एग्रो फॉरेस्ट प्रोसेसिंग जैसे रोजगार आधारित सेक्टर के लिए राइस मिल , पोट्री फॉर्म जैसे उद्योगों के लिए 100 करोड़ के निवेश का प्रावधान किया गया है।
बस्तर- सरगुजा के लिए बस सेवा
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर- सरगुजा के लिए बस सेवा के लिए इस बजट में 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। निवेशकों को अनुदान के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ज्ञान और गति के बाद इस बार 'संकल्प' थीम पर बजट पेश कर रहे हैं।
S - समावेशी विकास
A - अधोसंरचना
N - निवेश
K - कुशल मानव संसाधन
A - अन्त्योदय
L - लाइवलीहुड
P - पॉलिसी से परिणाम तक
बस्तर बनेगा एजुकेशन हब
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन के लिए बजट में 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बस्तर में एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।
Social Plugin