Ad Code

Mahasamund : शिवम कृषि केन्द्र पिथौरा में पकडी गई गडबडी , नोटिस जारी



कृषि विभाग द्वारा निजी कृषि आदान सामग्री विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

अनियमितताओं पर कारण बताओ नोटिस जारी

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार आज पिथौरा क्षेत्र के निजी कृषि आदान सामग्री विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में कृषि विभाग के उप संचालक  एफ.आर. कश्यप के नेतृत्व में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में उपसंचालक कृषि एफ.आर. कश्यप, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी भीमराव घोड़ेसवार, उर्वरक निरीक्षक ब्रजेश तुरकाने एवं श्री राव शाखा निर्वाही शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान शिवम कृषि केन्द्र पिथौरा में उर्वरक, बीज एवं कीटनाशकों की स्कंध व मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं पाई गई। इसके अलावा बैच/लॉट नंबर के अनुसार भंडारण भी नहीं किया गया था तथा रिकार्ड अद्यतन न होने जैसी अनियमितताएं पाई गईं। इन मामलों में संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

साथ ही उप संचालक कृषि एफ आर कश्यप ने बताया कि आज 400 मीट्रिक टन डीएपी एवं 800 मीट्रिक टन यूरिया का नया खेप जिले में पहुंचा है। जिसे शीघ्र ही भंडारित कर वितरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के कृषकों को गुणवत्ता युक्त कृषि आदान सुगमता से उपलब्ध हो और वे किसी भी प्रकार की ठगी या धोखाधड़ी के शिकार न हों। इसी उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिलेभर में पदस्थ निरीक्षकों एवं मैदानी अमले को सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। कृषि केंद्र संचालकों को भी चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बरतने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement