पिथौरा विकास खंड अंतर्गत रिखादादर पंचायत में जमकर की गई गड़बड़ी, जाँच में पुष्टी होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज
रूपानंद सोई 94242-43631
पिथौरा : गौरतलब है कि ग्राम लोहरीनडोंगरी निवासी ओमप्रकाश पटेल ने ग्राम पंचायत रिखादादर में किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत दिनांक 25/११/2025 को कलेक्टर महासमुंद से की थी। इसकी जांच के लिए टीम गठित किया गया था। जिसमें जनपद पंचायत पिथौरा से सुशील चौधरी एवं जनपद पंचायत सरायपाली से लक्ष्मीचरण पटेल को जाँच अधिकारी नियुक्त किया गया था | उक्त जाँच अधिकारियों के द्वारा जांच कर दिनांक 11/07/2026 को जनपद सीईओ पिथौरा को जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है । उक्त जांच प्रतिवेदन में आर्थिक अनियमितता पाई गई है । शिकायतकर्ता के द्वारा उक्त मामले में अपराध दर्ज करने हेतु पुलिस में शिकायत की गई है |
प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत रिखादादर के पूर्व सरपंच लोकेश प्रधान एवं सचिव सुभाषचन्द्र साहू के द्वारा फर्जी बिल लगाकर गोलमाल किया गया है जिसकी जाँच में ४,66,1५२.00 रूपये गड़बड़ी पाया गया है ।
इधर शिकायतकर्ता ओमप्रकाश पटेल ने बताया की उसकी शिकायत पर फर्जीवाड़ा प्रमाणित हुई है, इसलिए सरपंच सचिव के अलावा उक्त फर्जीवाड़ा में संलिप्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना आवश्यक है, क्योंकि मामला शासकीय राशि से संबंधित है और शासन को आर्थिक क्षति पहुंचने का गंभीर विषय है | इसलिए उक्त मामले में अपराध दर्ज करने हेतु पुलिस अधीक्षक महासमुंद के समक्ष दिनांक 08/09/2026 को शिकायत दर्ज कि गई है |
Social Plugin